टनकपुर में लकड़ी बीनने गई महिला को हाथी ने कुचला, मौत

शारदा रेंज के ककराली क्षेत्र में घटी घटना

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, टनकपुर। शारदा रेंज के ककराली जंगल में जलौनी लकड़ी बीनने गई महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। उसकी साथी महिलाओं में किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वन विभाग ने घटना के बाद लोगों को जंगल में नहीं जाने की सलाह दी है।

बृहस्पतिवार को टनकपुर के वार्ड नंबर 5 की कुछ महिलाएं ककराली गेट नंबर एक स्थित लीसा डिपो के पास जंगल में जलौनी लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान अचानक वहां हाथी आ गया और उसने  महिलाओं पर हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं में जान बचाने के लिए दौड़ लगा दी।

लेकिन एक महिला माधुरी (45)पत्नी भूपराम, निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 5 को हाथी ने कुचल दिया। इस दौरान उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं और सतर्कता बरतें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement