लोक गायिका रिंकू राणा का हादसे में निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

भतीजी के साथ स्कूटी से मायके से लौट रही थी मृतका, ट्रैक्टर ट्रॉली से हुआ एक्सीडेंट

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, खटीमा। थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में निधन हो गया। रिंकू अपने मायके में होली मनाने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी और ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में उनके साथ स्कूटी पर सवार भतीजी भी घायल हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नौगजा, नानकमत्ता निवासी रिंकू राणा (36) उभरती हुई लोकगायिका थी। वह सांस्कृतिक दल से साथ विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुति देती थी। बृहस्पतिवार को वह अपने मायके बिजपुरी, नानकमत्ता से होली मनाकर भतीजी के साथ स्कूटी से घर आ रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर रिंकू और भतीजी घायल हो गई थी। दोनों को इलाज के लिए खटीमा अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया था।

उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पति महेश सिंह और नौ साल के बेटे निशांत सिंह को छोड़ गई है। उनके निधन पर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement