15 हजार की घूस लेते दरोगा गिरफ्तार, सस्पेंड

Share News

बिजली चोरी का मुकदमा रफा दफा करने की एवज में मांगी थी घूस

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, दिनेशपुरविजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के मुकदमे के निपटारे के लिए 15 हजार की घूस लेते दरोगा को गिरफ्तार किया है। टीम उसे हल्द्वानी ले गई। इधर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

मंगलवार को हल्द्वानी से पहुंची विजिलेंस टीम ने थाने में कार्रवाई कर एसआई अनवर अहमद को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। श्रीरामपुर गांव निवासी राजेश गोलदार ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत कर कहा कि पिछले दिनों उसके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसकी जांच थाने में तैनात एसआई अनवर अहमद कर रहे हैं। उनका आरोप था कि मामले को रफा दफा करने के लिए अनवर अहमद ने 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। जांच में शिकायत पुष्ट होने पर टीम का गठन किया गया था।

मंगलवार को आरोपी एसआई को घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया गया। सूचना पर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी थाने पहुंचे और प्रकरण की जानकारी ली। एसएसपी अजय गणपति ने आरोपित अनवर अहमद को तत्काल निलंबित कर दिया है । 


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *