रुद्रपुर में ज्वेलरी की दुकान से चेन चुराने वाला कर्मचारी गिरफ्तार 

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुरमुख्य बाजार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में सोने की चेन चोरी करने वाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उससे चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मुख्य बाजार निवासी हरदीप भल्ला ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमा में कहा कि उसकी जेजे ज्वैलर्स नाम से मुख्य बाजार में दुकान है। दुकान पर संजय नाम का युवक भी काम करता है जो कि सितारगंज का रहने वाला है। 14 फरवरी की दोपहर दुकान से दो ग्राम की ब्रेसलेट व सोने की चेन रिकॉर्ड में कम पाई गई थी। संजय भी भाभी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर चला गया था। बताया कि दुकान कर्मी अपनी बेल्ट के नीचे छिपा कर सोने की चेन चोरी कर ली थी और इससे पहले भी चांदी के आभूषण भी चोरी हुए थे। एसआई अमित कुमार ने बताया कि 23 फरवरी की शाम को मिली सूचना के आधार पर मूल रूप से झूलाघाट, पिथौरागढ़ व हाल सितारगंज निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आभूषण बरामद कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement