नानकमत्ता पुलिस ने स्मैक के साथ महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार

बरामद स्मैक की कीमत बताई जा रही है करीब डेढ़ लाख

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, नानकमत्ता। पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को स्मैक की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

सोमवार की शाम नानकमत्ता पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सिद्धा नवादिया हाईवे के पास से बाइक सवार एक पुरुष और महिला को रोका। उन्होंने अपना नाम सोनू सिंह निवासी ग्राम पुरनगढ़, नौगजा, कोतवाली नानकमत्ता और सुनीता कौर निवासी ग्राम पुरनगढ़, नौगजा, कोतवाली नानकमत्ता बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 14 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में स्मैक के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिस पर अग्रिम विवेचना की जा रही है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement