– जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 27 अगस्त की रात संजयनगर (वार्ड नं 11) निवासी सपन सरकार का बेटा सुकेश सरकार मोदी मैदान की तरफ जा रहा था। मैदान में कुछ लोगों के बीच हो रहे झगड़े में जब सुकेश ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी अनिल कुमार ने जान से मारने की नियत से उसके सिर पर किसी धारदार/खतरनाक हथियार से वार कर दिया।सिर पर गंभीर चोट लगने से सुकेश लहुलूहान होकर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना अधिकारी उ0नि0 प्रकाश चंद्र की टीम ने 29 अगस्त को दबिश देकर नामजद अभियुक्त अनिल कुमार निवासी ठाकुर नगर (वार्ड नं 10), ट्रांजिट कैम्प को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।




