


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने वायरल वीडियो पर अपनाया था सख़्त रुख
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, गदरपुर। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और युवक से मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर को चन्द्र पाल निवासी वार्ड संख्या-28, सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर ने कोतवाली में तहरीर दी था। उनका कहना था कि जुनैद इदरीसी एवं उसके 20-25 साथी पूर्व नियोजित तरीके से सोशल मीडिया पर धार्मिक भड़काऊ पोस्ट साझा कर रहे थे। आरोप है कि अभियुक्तों ने राहुल कोली के साथ मारपीट की थी। इसमें वह घायल हो गया था। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 191(2), 351(2), 352, 196(1), 353(1)(C) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। गया। 26 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने अभियुक्त जुनैद इदरीसी निवासी– वार्ड संख्या-10, पुनयानी गली, आज़ाद नगर, गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली में केस दर्ज है।


