कुमार ऑटो व्हीकल ने निकाली फ्रीडम ड्राइव इलेक्ट्रिक वाहन रैली

– प्रदूषण से आजादी का दिया लोगों को संदेश

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर कुमार ऑटो व्हीकल, रुद्रपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशाल इलेक्ट्रिक वाहन तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। प्रदूषण से आजादी के मुख्य स्लोगन के साथ निकाली गई इस खास रैली का नाम फ्रीडम ड्राइव रखा गया, जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जागरूक करना था।

वाहन रैली में शामिल सभी महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहनों को तिरंगे झंडे, आकर्षक बैनरों और रंगों-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। यह फ्रीडम ड्राइव किच्छा रोड, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के समीप स्थित कुमार ऑटो व्हीकल के शोरूम से शुरू हुई। यहाँ से वाहनों का कारवां फ्लाईओवर पर चढ़कर पूरे रिंग रोड से होते हुए काशीपुर रोड स्थित श्रीजी रेस्टोरेंट पहुँचा। रेस्टोरेंट पर सभी प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई थी, जिसके बाद रैली पुन: वापस शोरूम पर आकर संपन्न हुई।

रैली के समापन के उपरांत कुमार ऑटो व्हीकल शोरूम प्रबंधन द्वारा महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहनों के सम्मानित ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिंद्रा ईवी ग्राहक दीपा, जतिन, अभय, एच. एल. सक्सेना, गुरप्रीत सिंह, डॉ. मोहम्मद असीम मलिक के साथ ही महिंद्रा शोरूम के अधिकारी जसपाल सिंह, तारीख शम्सी, श्याम दास, ललित दुमका, गौरव मणि एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थिकुमार ऑटो व्हीकल ने निकाली फ्रीडम ड्राइव इलेक्ट्रिक वाहन रैली कुमार ऑटो व्हीकल ने निकाली फ्रीडम ड्राइव इलेक्ट्रिक वाहन रैलीत रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement