


इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और लाइसेंस धारक पर मुकदमा दर्ज
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए लाइसेन्सी हथियार के साथ रील बनाना एक युवती को भारी पड़ गया। पुलिस ने एक युवती और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रील बनाने ने इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार बगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल को मुखबिर से सूचना मिली कि कृषि मंडल नाम के इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवती ने पीले रंग के सूट में हाथ पर टैटू दिखाते हुए .45 बोर की ऑटोमैटिक पिस्तौल के साथ रील अपलोड की है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रामनगर फ्लाईओवर के पास से रिया मण्डल और उसके रिश्तेदार सोना कुमार को हिरासत में लिया।
पूछताछ में 23 वर्षीय रिया मण्डल निवासी ट्रांजिट कैंप) ने कहा कि उसने रुद्रपुर में एक रिश्तेदार की शादी के दौरान अपने मौसेरे भाई सोना कुमार की लाइसेंसी पिस्तौल के साथ शौक में रील बनाई थी। मामला चर्चा में आने पर उसने वीडियो डिलीट कर दिया था। पुलिस ने आरोपी सोना कुमार (निवासी दिनेशपुर) के कब्जे से .45 बोर का मेड इन इंडिया पिस्टल और 05 कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही, नए कानून के तहत धारा 35(3) BNSS का नोटिस तामील कराया गया है।

