रुद्रपुर में फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री

Share News

पत्नी से विवाद के बाद कमरे में चला गया था मृतक

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक राजमिस्त्री फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मूलरूप से कांठ, मुरादाबाद निवासी आशु कुमार (30) राजमिस्त्री था। वह ट्रांजिट कैंप में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि  सोमवार की सुबह आशु कुमार का अपनी पत्नी में विवाद हो गया था। इसके बाद वह कमरे में चला गया था। काफी देर बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला। इस पर पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो आशु फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी की चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ट्रांजिट कैंप थाने के दरोगा महेश कांडपाल ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को घटनास्थल पर सुसाइड नोट नहीं मिला।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *