स्मैक तस्करी में मां-बेटा गिरफ्तार

Share News

पुलिस ने बरामद की 61.51 ग्राम स्मैक (हेरोइन)

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुरसितारगंज पुलिस एवं एसओटीएफ (Special Operations Task Force) कुमाऊँ परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने 61.51 ग्राम स्मैक  के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

बृहस्पतिवार को शक्तिफार्म चौकी पुलिस एवं एसओटीएफ कुमाऊँ की संयुक्त टीम ने ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे एक महिला एवं एक पुरुष को मौके पर पकड़ लिया गया।

इस दौरान अभियुक्ता परमजीत कौर निवासी ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म के कब्जे से 22.66 ग्राम स्मैक और उसके बेटे सोनू सिंह के कब्जे से 38.85 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि “कुमाऊँ परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है। नशा कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस एवं एसओटीएफ की संयुक्त टीमें निरंतर सघन अभियान चला रही हैं। जो भी व्यक्ति नशे के इस अवैध धंधे में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *