हल्द्वानी में बोले लोग, कभी जिला प्रशासन की बसाई आवास विकास कालोनी अब अवैध कैसे ?

Share News

अदालत के निर्देश पर अफसरों के सुनी आवास विकास-सुभाषनगर के लोगों की पीड़ा

– डीएम के न पहुंचने पर एडीएम ने की बैठक की अध्यक्षता

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, हल्द्वानी। साहब !

हल्द्वानी के नगर निगम में बैठक कर लोगों का पक्ष सुनते अफसर।

में तत्कालीन डीएम के निर्देश पर ही आवास विकास परिषद ने कॉलोनी काटकर लोगों को घर बनाकर अलॉट किए थे।। अब भला करीब 50 साल बाद जिला प्रशासन हमारे घरों को अतिक्रमण साबित करने में क्यों जुटा है। ऐसे में तो या हमारे साथ तब के अफसरों और आवास विकास परिषद ने खेला कर दिया या फिर अब का प्रशासन।

यह कहना था शुक्रवार देर शाम को हाईकोर्ट के निर्देश पर  नगर निगम सभागार में हुई बैठक में मौजूद आवास विकास कालोनी के लोगों का। इस बैठक में कारणवश डीएम के न पहुंचने पर एडीएम ने बैठक की अध्यक्षता कर लोगों की बात सुनी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज बात  न्यायालय तक अवश्य पहुंचाई जाएगी। पहुचवाएंगे। इस दौरान लोगों ने उनको अतिक्रमणकारी कहने पर भी आपत्ति जताई और इसको लेकर भी मानहानि का केस दर्ज करने तक की चेतावनी दे डाली। लोगों का कहना था कि हमने सरकारी नियमों को पूरा करते हुए अपने भवन लिए है। ऐसे में हमें प्रताड़ित क्यों किया जा रहा है।

वहां पर एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त समेत आवास विकास, सुभाष नगर, वैशाली, कृष्णाकुंज कॉलोनी के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *