शासन ने छह आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों का किया तबादला
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, देहरादून। शासन ने छह आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। धार्मिक विवाद से चर्चाओं में आए रुद्रप्रयाग डीएम प्रतीक जैन को हटाया गया है, उनकी जगह विशाल मिश्रा को डीएम बनाया गया है। प्रतीक को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन का जिम्मा सौंपा गया है।
शासन से देर शाम जारी हुई सूची में आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन की जिम्मेदारी हटा दी गई है। किच्छा शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक एबी बाजपेई को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को किच्छा शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

