– 102 रन बनाने वाले मृत्युंजय नेगी रहे मैन ऑफ द मैच
न्यूज एंड नॉक संवाददाता,

रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के तत्वावधान में सीनियर पुरुष वर्ग के जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच एमिनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत लिया।
बृहस्पतिवार को एमिनिटी मैदान पर उदघाटन कर्मा क्रिकेट अकादमी और एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी के मध्य खेला गया।
एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी के कप्तान शशांक पंत ने टॉस जीतकर जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम 44.1 ओवरो में 241 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें मृत्युंजय नेगी ने शानदार 102 रन की पारी खेली। आयुष त्रिपाठी ने 37 और शशांक पंत ने 30 रन बनाए।
कर्मा क्रिकेट अकादमी की तरफ से अर्निश बत्रा ने 5 और आयुष पंत ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्मा क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 126 रनों पर ऑल आउट हो गई। आमिर ने 39 और अनीश बत्रा ने 24 रनों का योगदान दिया। एमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ चेतन सिंह ने 4 और आदित्य राणा ने 3 विकेट लिए। एमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी ने कर्मा क्रिकेट अकादमी को 115 से हराकर अपना पहला मैच जीत कर दो अंक प्राप्त कर लिए हैं। मैच के मैन ऑफ द मैच मृत्युंजय नेगी रहे। मैच के अंपायर राजेंद्र कुमार और जेपी सिंह द्वारा की गई। ऑनलाइन स्कोरिंग अरमान ने की।
उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के उप सचिव नूर आलम ने खिलाड़ियों से परिचय कर और फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर गौरव तिवारी, आफताब आलम ,बलवंत सिंह इंद्र नीलकर सुनील यादव गुड्डू और तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

