एमिनिटी बनी जिला क्रिकेट लीग की चैंपियन 

– सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शशांक पंत और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने गए मयंक

– सीनियर पुरुष वर्ग की जिला किक्रेट लीग का समापन

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उधम सिंह नगर की ओर से आयोजित सीनियर पुरुष वर्ग की जिला किक्रेट लीग प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एमिनिटी ने किंग्सफोर्ड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

शनिवार को एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर फाइनल मैच किंगस्फोर्ड किक्रेट अकैडमी काशीपुर और एमिनिटी स्पोर्ट्स अकैडमी रूद्रपुर के बीच खेला गया । किंग्सफोर्ड क्रिकेट अकादमी के कप्तान जतिन वर्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। किंग्सफोर्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवरो के खेल में 8 विकेट पर 254 रन बनाएं। शौर्य श्रीवास्तव ने 55, नीतीश जोशी ने 46 और कपिल रावत ने 42 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। एमिनिटी स्पोर्ट्स अकैडमी की तरफ से मृत्युंजय पांडेय, प्रत्युष राज पांडे और शशांक पंत ने दो-दो विकेट लिए।

रोमांचक मुकाबले में एमेनिटी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। कप्तान शशांक पंत ने शानदार 126 नाबाद रनों की पारी खेली। मृत्युंजय ठाकुर 74 रन मनु कुमार ने 37 नाबाद रन बनाए । फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच शशांक पंत रहे। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शशांक पंत और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मौर्य एकेडमी गदरपुर के मयंक मुडिला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पीएस मॉडल अकादमी के प्रेम दीप भंडारी रहे। मैच के अंपायर राजेंद्र कुमार और जेपी सिंह ऑनलाइन स्कोरिंग अरमान ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के उपसचिव नूर आलमएमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी के एमडी सुभाष अरोड़ा ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर की। इस अवसर पर राहुल पवार ,गौरव तिवारी ,आफताब आलम, बलवंत सिंह ,सुनील यादव, इंद्र नीलकर, राजन कुमार उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement