भाजपा के पूर्व विधायक कमलेश का निधन

यूपी के रामपुर कारखाना से 2017 में बने थे विधायक

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। यूपी के रामपुर कारखाना देवरिया सीट के पूर्व भाजपा विधायक कमलेश शुक्ला का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल थे।इसकी खबर लगते ही राजनीतिक दलों सहित विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। रुद्रपुर के शुक्ला फार्म निवासी कमलेश शुक्ला का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार की अपराह्न करीब दो बजे उनका देहांत हो गया। उनका संस्कार रविवार को हरिद्वार में होगा।

कमलेश वर्ष, 2017 में भाजपा टिकट से रामपुर कारखाना देवरिया विधानसभा से चुनाव लड़े थे और जीते थे। मूल रूप से देवरिया के भेड़ी शुक्ल गांव के निवासी कमलेश शुक्ला ने रुद्रपुर उत्तराखंड को अपनी कर्मभूमि बना लिया था। एक लंबे सार्वजनिक जीवन के साथ में वे उत्तर प्रदेश राइस मिलर संगठन के कई बार अध्यक्ष रहे। अखिल भारतीय राइस मिलर संगठन के उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक रहे थे। कमलेश शुक्ला गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय की कार्य समिति के सदस्य भी रह चुके थे। शुक्ला तीन भाई और एक बहन थी। शुक्ला के तीन लड़के और एक बेटी हैं। उनके ज्येष्ठ पुत्र संजीव शुक्ल देवरिया उत्तरप्रदेश भाजपा के सक्रिय नेता हैं। मझले पुत्र राजीव शुक्ला तथा कनिष्ठ पुत्र अनूप शुक्ला रुद्रपुर उत्तराखंड में है। उनकी एक बेटी है और दामाद बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे भाजपा के एक निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement