रुद्रपुर में मरीज के मूत्राशय की गांठ का हुआ सफल ऑपरेशन

Share News

द मेडिसिटी अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग ने किया जटिल ऑपरेशन

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। अब यूरो सर्जरी की बीमारियों के इलाज से लिए कुमाऊं वासियों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं है। 

रुद्रपुर के दि मेडिसिटी अस्पताल में इन बीमारियों के इलाज उपलब्ध हो गया है। अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग ने एक मरीज के जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन के बाद दिक्कतों से जूझ रहा मरीज स्वस्थ है।

रुद्रपुर निवासी 48 वर्षीय महिला मरीज को पेशाब में खून व जलन और शारीरिक कमजोरी की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच के दौरान मरीज के मूत्राशय (Bladder) में एक ठोस गांठ (Mass) पाई गई थी।

दि मेडिसिटी अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉ राहुल कुमार सूर्यवंशी और उनकी टीम ने मरीज की स्थिति का गहन मूल्याकन किया। मरीज टाइप 2 डायबिटीज से भी ग्रसित थी और उनका शुगर लेवल (RBS 357 mg/dl) काफी बढ़ा हुआ था। सर्जरी से पहले उनके स्वास्थ्य को स्थिर करना एक बड़ी चुनौती थी।

डॉ. राहुल कुमार सूर्यवशी ने मोनोपोलर TURBT (Transurethral Resection of Bladder Tumor) सर्जरी की गई। यह ऑपरेशन बिना किसी बड़े चीरे के. दूरबीन विधि द्वारा संपन्न किया गया। ऑपरेशन के दौरान मूत्राशय की पिछली दीवार पर मौजूद लगभग 2×2 सेमी की गांठ को सफलतापूर्वक निकाला गया। एनेस्थेटिस्ट डॉ. प्रियका ने सर्जरी के दौरान मरीज को सुरक्षित जनरल एनेस्थीसिया (GA) दिया था। 

ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हो गया। तीन दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी में रहने के बाद 21 मार्च को मरीज को स्थिर स्थिति (Stable Condition) में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज अब पूर्णतः स्वस्थ है और उन्हें उचित दवाओं के साथ घर पर स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी गई है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि दि मेडिसिटी हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम द्वारा यूरोसर्जरी की जटिल बीमारियों का सफल इलाज किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम हो रही है। अस्पताल प्रबंधन ने सफल सर्जरी के लिए पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *