
मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा मृतक
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, खटीमा। एक युवक ने ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार सोमवार की दोपहर डायल 112 से सूचना मिली कि ग्राम भूड़ मोहलिया में एक व्यक्ति ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह, एसआई भूपेंद्र सिंह, किशोर पंत के साथ मौके पर पहुंचे थे। बहादुर सिंह के सबसे छोटे बेटे दीपक सिंह 29 का खून से लथपथ शव घर के अंदर गैलरी में बाथरूम के सामने पीठ के बल पड़ा था। मृतक के गले में कटने का गहरा निशान है। घर पर मौजूद मृतक के पिता बहादुर सिंह व परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक दीपक सिंह नशे का आदि था और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ चल रहा था रात में भी दीपक सिंह ने अपने घर की छत से छलांग मार दी थी और दोपहर में अपने को घर के बाथरूम में बंद कर ब्लेड से गला काट दिया था। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस को मौके से खून से सना ब्लेड बरामद हुआ था। सीओ विमल रावत ने बताया कि युवक ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है।


