रुद्रपुर के रेडिसन ब्लू होटल में दिल्ली की महिला की संदिग्ध मौत, हड़कंप।

Share News

पुलिस और FSL जांच में जुटी, बिजनेस पार्टनर के साथ होटल में आई थी मृतका

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर।  प्रतिष्ठित रेडिसन ब्लू होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 40 वर्षीय ज्योति शर्मा के रूप में हुई है, जो हनुमान मंदिर, लोदी रोड, नई दिल्ली की निवासी थीं। बताया जा रहा है कि ज्योति अपने बिजनेस पार्टनर अमित (निवासी जौनपुर, दिल्ली) के साथ होटल में ठहरी हुई थीं। बुधवार को होटल के कमरे में उनका शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। सूचना कर कोतवाली पंतनगर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सील कर दिया। साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है, जो कमरे से महत्वपूर्ण फिंगरप्रिंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस मृतका के बिजनेस पार्टनर अमित से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके। फिलहाल पुलिस इसे एक संवेदनशील मामला मानकर हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *