रुद्रपुर। एक ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन खरीदने के बहाने उसे पहनकर फरार हुए अभियुक्त को नौ महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से सोने की चेन बरामद की गई है।
दरअसल, 11 अप्रैल 2025 को हरि मंदिर गली, मार्केट रुद्रपुर स्थित सोनी ज्वेलर्स के प्रतिष्ठान से एक अज्ञात व्यक्ति सोने की चेन खरीदने पहुंचा था। युवक ने गले में चेन पहनी और दुकान से भाग गया था। दुकान स्वामी राकेश जड़िया की तहरीर पर थाना रुद्रपुर में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ये घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंकित कुमार पुत्र गिरधारी लाल, निवासी ग्राम पदमी, पोस्ट बाली, थाना शीशगढ़, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को चिन्हित किया था।
पुलिस ने 25 दिसंबर को मानपुर ओझा रोड, बिलासपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) से अंकित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैंप और थाना शेरगढ़ में भी चोरी के मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर
पेश किया जा रहा है।

