धर्मांतरण के आरोप में खटीमा और नानकमत्ता में तीन मुकदमे दर्ज 

एसएसपी अजय गणपति के जांच के लिए गठित की एसआईटी

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर।  खटीमा और नानकमत्ता में धर्मांतरण के तीन गंभीर मामलों में पुलिस के मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के जांच के लिए  एक विशेष जांच दल का गठन किया है।

जानकारी के अनुसार, खटीमा में वादी रामपाल की तहरीर पर जय सिंह राणा, द्रोपती राणा और पास्टर सुनील जार्ज के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि प्रार्थना सभाओं के जरिए बीमारी ठीक करने का झांसा और आर्थिक लालच देकर परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया।

दूसरा मामला नानकमत्ता का है। यहां पर सोहन सिंह नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि गौरी सिंह और उनके साथियों ने गांव में चर्चनुमा ढांचा बनाकर पांच लाख रुपये का प्रलोभन दिया और धर्म परिवर्तन न करने पर डराया-धमकाया। पुलिस ने उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

तीसरा मामला खटीमा का हैं। यहां पर अंकित सिंह राणा की शिकायत पर पास्टर दान सिंह राणा के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है। आरोप है कि थारू समाज के लोगों को गुमराह कर हिंदू धर्म के प्रति नफरत फैलाई जा रही थी।

एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी के पर्यवेक्षण में एसआईटी गठित की है। इस टीम में संबंधित थानों के विवेचक, थाना प्रभारी और एसओजी की सर्विलांस टीम शामिल रहेगी।

एसएसपी ने अपील की है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा भय, लालच या दबाव में आकर धर्म परिवर्तन कराना दंडनीय अपराध है। यदि आपके आसपास ऐसी कोई गतिविधि होती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement