छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी ट्यूशन टीचर गिरफ्तार 

Share News

दो साल से पढ़ा रहा था ट्यूशन, सहारनपुर का रहने वाला है आरोपी

न्यूज एंड नाॅक ब्यूरो, रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी ट्यूशन टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ट्रांजिट कैंप थाने में क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 13 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि उनकी नाबालिक पुत्री को पिछले दो वर्षों से फ्यूचर कोचिंग सेन्टर, आनंद विहार दक्ष रोड़ पर विशाल कुमार सिंह के पास कोचिंग पढ़ती थी। आरोपी शिक्षक विशाल कुमार सिंह ने ग्रीन चिली होटल मे ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए

पुलिस ने आरोपी शिक्षक विशाल कुमार सिंह मूल निवासी ग्राम किशनपुर टोला, थाना जलालपुर, जिला सहारनपुर और हाल निवासी संजयनगर खेड़ा, बसन्ती मार्ट के पास, ट्रांजिट कैम्प की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को एसआई नेहा ध्यानी की अगुवाई में टीम ने विशाल कुमार को मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *