काशीपुर में प्रेम प्रसंग में युवक पर फायरिंग, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 

Share News

पांच दिन पहले हुई थी घटना, दोबारा हत्या करने जा रहे थे अभियुक्त

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने असलहों और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बीती 24 मार्च को बरखेड़ा पाण्डेय निवासी शानू (21) पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें वह घायल हो गया था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और अज्ञात के खिलाफ धारा 109 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

29 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बांसखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला था। 24 मार्च को शानू बच गया था, इसलिए वे उसे दोबारा जान से मारने की फिराक में आए थे, लेकिन योजना सफल होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बिलाल निवासी बरहैनी, बाजपुर और मौ0 रफी उर्फ गुड्डू निवासी बरहैनी, बाजपुर शामिल रहे। इस मामले में संलिप्त 2 अन्य विधि विवादित किशोरों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और बाइक जब्त की है।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *