वायरल फोटो से कोतवाली भागे ठुकराल, हम तो 20 साल से झेल रहे: मीना

कांग्रेस हाईकमान के फैसले को बगावती सुर से चुनौती दे रही मीना, एक फोटो से घबरा गए हिंदू हृदय सम्राट

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। तमाम विरोध के बावजद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की कांग्रेस में एंट्री को पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा पचा नहीं पा रही हैं। उन्होंने बगावती सुर अख्तियार करते हुए फिर से ठुकराल पर कड़ा प्रहार किया है। सोशल मीडिया पर ठुकराल की जालीदार टोपी वाली फोटो वायरल होने और उसके बाद उनके द्वारा पुलिस में शिकायत करने को मीना शर्मा ने आड़े हाथों लिया।है।

मंगलवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद को ‘हिंदू हृदय सम्राट’ कहता है, वह महज एक फोटो से इतना विचलित हो गया कि आनन-फानन में स्पष्टीकरण देने और कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँच गया। कहा कि उन्होंने पिछले दो दशकों से इस तरह के षड्यंत्रों का सामना किया है, लेकिन वे कभी डरी नहीं। उन्होंने कहा उनका परिवार विपरीत परिस्थितियों में भी हमेशा कांग्रेस के साथ पूरी निष्ठा और समर्पण से खड़ा रहा। ठुकराल ने ही उन्हें और उनके पति अनिल शर्मा को ‘मुसलमान’ घोषित करने का दुष्प्रचार किया था। उनके नाम बदलकर ‘अमीना खातून’ और श्री अनिल शर्मा का नाम ‘अनीस खां’ तक प्रचारित किया गया था।

उन्होंने कहा कि वे एक सम्मानित ब्राह्मण परिवार से हैं। उनके पति अनिल शर्मा ने शहर की प्रमुख रामलीला में लगातार 34 वर्षों तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवंत अभिनय किया है। इसके बावजूद, ठुकराल ने राजनीतिक लाभ के लिए उनके मुस्लिम समुदाय के साथ खींचे गए फोटो को लाखों की संख्या में छपवाकर घर-घर बंटवाया था। हम उन हरकतों से कभी विचलित नहीं हुए, लेकिन आज एक फोटो ने ठुकराल की घबराहट उजागर कर दी है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब ठुकराल को कांग्रेस में रहकर मुस्लिम परिवारों के घर जाकर उनके हाथ की बनी चाय पीनी पड़ेगी ये वही ठुकराल हैं जो पहले इन चीजों को लेकर अपमानजनक बातें (थूक वाली टिप्पणी) किया करते थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement