यूजीसी के नए नियमों और शंकराचार्य विवाद मामले पर थी नाराजगी, नौकरशाही में हड़कंप
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, बरेली। गणतंत्र दिवस पर यूपी के बरेली से बड़ी खबर सामने आई है। बरेली से सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे यूजीसी के नए नियमों और शंकराचार्य मामले में सरकार के रुख से नाराज थे। उन्होंने अपने नाम के आगे resigned भी लिख दिया है। उनके कदम से शासन में हड़कंप मचा हुआ है। अफसरों की एक टीम उनको समझाने में जुटी है।
ब अलंकार अग्निहोत्री कानपुर IIT के पास आउट है और वे 2016 बैच के पीसीएस अफसर है। वे ईमानदार और सुलझे हुए अफसर माने जाते हैं। फिलहाल उनके इस्तीफे का पर सोशल मीडिया में वायरल है।


