हनी ट्रैप: फेसबुक पर फंसाकर बुलाती थी युवतियां, फिर होती थी वसूली

पुलिस ने महिला गैंगस्टर सहित गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

तीन और अभियुक्तों की तलाश, कार भी बरामद

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, गदरपुर। कोतवाली पुलिस ने हनी-ट्रैपरंगदारी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त

में शामिल महिलाएं फेसबुक पर अमीर लोगों को दोस्ती कर बुलाती थी और फिर डरा धमकाकर व दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर वसूली की जाती थी। पुलिस को तीन और अभियुक्तों की तलाश है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार को दाऊद निवासी ग्राम मडियान शादी, रामपुर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि अभियुक्ता जौहर उर्फ महक ने फेसबुक आईडी के माध्यम से संपर्क कर उसे गदरपुर बुलाया था। यहां उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, फर्जी मुकदमे में फँसाने एवं अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 40,000 रूपये नगद व 95,000 रूपये ऑनलाइन वसूले गए। इसके बाद आरोपी कार संख्या UP22BA4232 से फरार हो गए।

 

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में कोतवाली गदरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने जौहर उर्फ महक निवासी चादर बाला बाग मोहल्ला, जिला अस्पताल, रामपुर, राबिया निवासी राजद्वारा कोने वाली गली, रामपुर और रोहन निवासी स्वार गेट, मुड़िया नदार बाग, रामपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार संख्या UP22BA4232 तथा रंगदारी से वसूली गई राशि बरामद की गई। पुलिस घटना में शामिल अन्य अभियुक्त दीपक, राहुल व शिवम उर्फ हैप्पी की तलाश कर रही है। गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

12 लोगों का है गैंग, निशाने पर रहते हैं अमीर युवक

अभियुक्तों ने बताया कि उनका गैंग लगभग 10-12 सदस्यों का है। जिसमें महिला व पुरुष शामिल हैं। गैंग सोशल मीडिया के माध्यम से अमीर युवकों को चिन्हित कर महिलाओं द्वारा दोस्ती करता है और फिर अलग-अलग शहरों में बनाए गए ठिकानों पर बुलाकर रंगदारी वसूलता है। असफल होने पर फर्जी दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं।

अभियुक्ता जौहर का है आपराधिक इतिहास

अभियुक्ता जौहर उर्फ महक के विरुद्ध जनपद रामपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में थाना गंज रामपुर से गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध रह चुकी है तथा कई बार जेल जा चुकी है। अभियुक्तों ने अब तक विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्तों को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उनके आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य जनपदों से जानकारी संकलित की जा रही है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement