26 जनवरी तक निरस्त रहेगी दिल्ली की पहली उड़ान 

Share News

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के चलते 26 जनवरी तक नो-फ्लाई ज़ोन

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के चलते 26 जनवरी तक घोषित नो-फ्लाई ज़ोन का असर पंतनगर हवाई सेवा पर पड़ेगा।दिल्ली–पंतनगर हवाई मार्ग पर उड़ानों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली- पंतनगर के बीच दोपहर एक बजे की दिल्ली से पंतनगर आने वाली पहली उड़ान को 26 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। दूसरी उड़ान  का संचालन जारी रहेगा। एयरलाइंस की ओर से प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित या टिकट धनराशि वापसी की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली में नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किए जाने के चलते सुरक्षा कारणों से पहली उड़ान को 26 जनवरी तक निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरी उड़ान का संचालन किया जाएगा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *