लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

– कुंडा हादसे के बाद एसएसपी अजय गणपति का एक्शन

– तीन लोगों की मौत के बाद सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो। ऊधमसिंह नगर। कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद एसएसपी अजय गणपति ने सख्त रुख अपनाया है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और प्रभावी चेकिंग अभियान में लापरवाही बरतने पर दो चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

10 अक्टूबर को कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए थे, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और प्रभावी चेकिंग में लापरवाही का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने यह कार्रवाई की। एसएसपी ने सौरभ भारती प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी, कोतवाली कुंडा और मनोज देव प्रभारी चौकी मंडी, कोतवाली कुंडा को लाइन हाजिर किया है। एसएसपी की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा और चेकिंग व्यवस्था में लापरवाही के प्रति सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement