रुद्रपुर में मदर्स डे पर मातृशक्ति का भव्य सम्मान

अनिल चौहान और रामपाल सिंह ने लिया माताओं का आशीर्वाद

न्यूज एंड नॉक डेस्क, रुद्रपुर। मदर्स डे के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान एवं पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने सैकड़ों माताओं और बहनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी से आशीर्वाद लिया।

रविवार को सिटी क्लब में हुए कार्यक्रम में अनिल चौहान ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि त्याग, प्रेम और ममता की प्रतिमूर्ति है। मां परिवार की पहली गुरु होती है, वह अपने बच्चों को संस्कारित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देती है। आज के इस व्यस्त दौर में हमें अपनी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए विशेष समय निकालना चाहिए।

पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि जिस घर में मां का सम्मान होता है, वहां ईश्वर का वास होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि माताओं का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और यह आयोजन हमें हर दिन अपनी माता के प्रति कृतज्ञ रहने की प्रेरणा देता है। इस दौरान अतिथियों ने उपस्थित महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, तो कई माताएं भावुक हो उठीं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में महिलाओं के आत्मसम्मान को बल मिलता है। दोनों नेताओं ने उपस्थित सभी बुजुर्ग महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

वहां पर ठाकुर जगदीश सिंह, विमला देवी, अनीता, नीलम राठौर, निशु, शोभा सक्सेना, कमलेश, आशा भारती, मुन्नी, आरती, रीना, क्रांति, प्रीति, ममता राजपूत, गीता राणा, अनीता गहलोत, प्रीति गहलोत, प्रीति राजपूत, रेखा, अंजू चौहान, उमेश, नेहा, ज्योति, कमला पांडे, कौशल्या देवी सहित सैकड़ों महिलाएं और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement