रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में हुई घटना
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। एक महिला से दुष्कर्म करने के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
दो फरवरी को ट्रांजिट कैंप की रहने वाली महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि वह घर पर अकेली थी। इसी बीच ग्राम हरदुआ मिलक, रामपुर यूपी व हाल निवासी आजाद नगर विपिन कुमार उनके घर आ धमका। इस दौरान उसमें उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। अभियुक्त ने शोर मचाने पर हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसको धमकी दी। मंगलवार को अभियुक्त को किच्छा बाईपास मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

