एमिनिटी एकेडमी बनी अंदर-19 जिला क्रिकेट लीग की चैंपियन

मैन ऑफ द मैच मृत्युंजय ठाकुर, अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का हुआ समापन

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एमिनिटी क्रिकेट अकादमी ने मौर्य क्रिकेट अकादमी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

मंगलवार को एमिनिटी क्रिकेट अकादमी ने मौर्य क्रिकेट अकादमी के बीच फाइनल खेला गया। मौर्य क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी एमिनिटी क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में दो विकेट होकर 234 रन बनाए। एमिनिटी के लिए ठाकुर मृत्युंजय प्रताप ने नाबाद 119 रन, आदित्य शाह ने 43 रनों का योगदान दिया। मौर्य क्रिकेट अकादमी की ओर से मोहम्मद कैफ सचिन सकलानी ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट अकादमी की टीम 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। मौर्य क्रिकेट अकादमी की ओर से मोहम्मद कैफ ने 52 और सचिन सकलानी ने नाबाद 35 रनों का योगदान दिया। एमिनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी की ओर से नीतीश पचौरी ,ठाकुर मृत्युंजय प्रताप सिंह ने अदिया शाह 2 -2 विकेट लिए। एमेनिटी क्रिकेट अकादमी ने मैच 33 रनों से जीत लिया । मैच के मैन ऑफ द मैच मृत्युंजय ठाकुर रहे। मैच के अंपायर राजेंद्र कुमार और जेपी सिंह रहे। मैच की ऑनलाइन स्कोरिंग रवि ने की।

मुख्य अतिथि रिटायर प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बाजपुर डीडी जोशी व अजय तिवारी अध्यक्ष क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार दिए। वहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के उप सचिव नूर आलम, पियूष गुप्ता, सुभाष अरोड़ा, आनंद मौर्य, मोहम्मद नवाज कादर खान, शैलेश सिंह, ,पार्व ठाकुर उत्कर्ष मुंजाल, गौरव तिवारी, आफताब आलम ,बलवंत सिंह उपस्थित रहे।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मृत्युंजय ठाकुर

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मृत्युंजय ठाकुर, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मृत्युंजय ठाकुर सर्वेश,  गेंदबाज रणवीर रहे इस अवसर पर पियूष गुप्ता, सुभाष अरोड़ा, आनंद मौर्य, मोहम्मद नवाज कादर खान, शैलेश सिंह, ,पार्व ठाकुर उत्कर्ष मुंजाल, गौरव तिवारी, आफताब आलम ,बलवंत सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement