नानकमत्ता की कोतवाल बनीं मंजू पांडेय 

Share News

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दो इंस्पेक्टर और एक दरोगा का तबादला किया है। जिले में पहली बार कोतवाली की कमान महिला इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। महिला हेल्पलाइन प्रभारी मंजू पांडेय को नानकमत्ता का कोतवाल बनाया गया है।

एसएसपी की ओर से रविवार को जारी आदेश में पुलिस कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर विक्रम राठौर को प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कुण्डा और  थानाध्यक्ष नानकमत्ता उमेश कुमार को एसओजी प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि ये पहली दफा है कि महिला इंस्पेक्टर के हाथ में कोतवाली की कमान आई है। इससे पहले चौकी प्रभारी का जिम्मा महिला दरोगा संभालती रही हैं। हाल में ही पुलिस मुख्यालय ने कोतवाली में दारोगा के बजाय इंस्पेक्टर तैनात करने के आदेश दिए थे। ये तबादले ही इसी आदेश की वजह से होना  बताए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *