त्रिशूल चौक पर राजनीति न करें विरोधी, प्रोटोकॉल का रखा गया पूरा ध्यान: महापौर

Rudrapur Mayor Vikas Sharma
Share News

कुछ लोग शिलापट पर जानबूझकर कर रहे हैं राजनीति

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। नगर के ऐतिहासिक त्रिशूल चौक के शिलापट को लेकर उपजे विवाद पर महापौर विकास शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विरोधियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नसीहत दी है कि आस्था के केंद्र और शहर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राजनीति न की जाए। स्पष्ट किया कि लोकार्पण शिलापट में प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया है।

मंगलवार को महापौर ने कहा कि त्रिशूल चौक शहर के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है और इसे कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने बाहर लगे एक रिक्त पत्थर को लेकर किए जा रहे विवाद को अनावश्यक और निंदनीय बताया। कहा कि कुछ तत्व जानबूझकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जो शहर के विकास में बाधक है।

उन्होंने कहा कि मुख्य शिलापट के अतिरिक्त जो पत्थर बाहर लगाया गया है, वह भगवान शिव के ‘दिव्य मंत्र’ अंकित करने के लिए आरक्षित था। जल्दबाजी के कारण उस पत्थर पर मुख्यमंत्री और उनका नाम अंकित हो गया था। जैसे ही यह त्रुटि संज्ञान में आई, इसे सुधारने के लिए पत्थर पर लेपन (कोट) किया गया। इस पर शीघ्र ही भगवान शिव का दिव्य मंत्र भव्य रूप से अंकित किया जाएगा।

कहा कि लोकार्पण के मुख्य शिलापट को निर्धारित शासकीय प्रोटोकॉल के अनुरूप ही स्थापित किया गया है। इसमें किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है। उन्होंने विरोधियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने के बजाय सकारात्मक राजनीति करें। Trishul Chowk


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *