रुद्रपुर में बीजेपी महिला मोर्चा ने किया यूथ कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

एआई समिट में किए प्रदर्शन पर जताया आक्रोश

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दक्ष चौराहे पर यूथ कांग्रेस की ओर से इंडिया AI इंपैक्ट समिट के नाम पर किए गए प्रदर्शन पर कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंनेकांग्रेस की नीतियों को देश को लज्जित करने वाला बताया।

बुधवार को प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों एवं प्रदर्शनों के माध्यम से देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे महिला मोर्चा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां राष्ट्रहित के विपरीत हैं और जनता इनके वास्तविक स्वरूप को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला मोर्चा राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

वहां पर स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, रजनी रावत, प्रीति धीर, साधना शर्मा, ममता त्रिपाठी, गीता भारद्वाज, आशा मिश्रा, अर्चना राय, आरती मौर्य, मोना, ललिता, कंचन नेगी, माधवी दीक्षित, दुर्गा पांडे सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement