कर्मचारी ने ही चुरा ली ज्वैलरी शॉप से कर्मी ने चुरा डाली सोने की चेन

– पहले भी कर चुका है चांदी की चोरी, मुकदमा दर्ज

-पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज की रिपोर्ट

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। शहर के मुख्य बाजार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से उसके कर्मी ने सोने की चेन चोरी कर ली। आरोप है कि अभियुक्त ने पहले भी चांदी की चोरी की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्य बाजार निवासी हरदीप भल्ला ने बताया कि उसकी जेजे ज्वैलर्स के नाम से सुनार की दुकान है। दुकान पर संजय नाम का युवक भी काम करता है जो सितारगंज का रहने वाला है। बताया कि 14 फरवरी की दोपहर पौने दो बजे भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए दो ग्राम की ब्रेसलेट व सोने की चेन रिकॉर्ड में कम पाई गई। जिसके बाद युवक भाभी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर चला गया। जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो युवक की हरकत संदिग्ध लगी।

वह अपनी बेल्ट के नीचे कुछ छुपाता हुई दिखाई दिया ताकि मेटल डिटेक्टर से बचकर निकल सके। बताया कि इससे पहले भी भीड़ भाड़ होने के दौरान चांदी के आभूषण गायब हुए थे,लेकिन ठोस सबूत नहीं होने के कारण ज्वैलर्स कर्मी पर संदेह नही हुआ। बताया कि जब आरोपी संजय को फोन कर बुलाने का प्रयास किया तो उसने मोबाइल बंद कर लिया। इससे संदेह पक्का हो गया। ज्वैलर्स स्वामी ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोने व चांदी के आभूषण की बरामदगी करते हुए कार्रवाई का मुददा उठाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement