बिग ब्रेकिंग: रुद्रपुर में सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत

गदरपुर से बाइक पर रुद्रपुर आ रहे थे मृतक

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो रुद्रपुरनेशनल हाईवे 74 में बड़ा हादसा हुआ है। बाइक सड़क पर बने डिवाइडर पर टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई। युवक की पहचान हो गई है जबकि युवती के परिजनों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम खानपुर गांव के पास गदरपुर से रुद्रपुर आ रही बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन – फानन में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई।

मृतक की शिनाख्त अजय पाल ( 24) निवासी खेड़ा, रुद्रपुर के रूप में हुई जबकि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement