होली रंगो के त्योहार के साथ सामाजिक एकता, सदभाव और भाईचारे का है प्रतीक: सीएम 

Share News

होली मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम, लोगों के साथ साझा की त्योहार की खुशियां

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की और लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली, थारू होली गायन भी किया।

शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के आधार हैं। होली रंगों का त्योहार है होली का त्योहार अपनों के बिना अधूरा है। खटीमा उनका घर है व खटीमावासी उनकाा परिवार है। वे अपने परिवारजनों के बीच आए हैं और बेहद खुश हैं। 

क्हा कि होली समारोह जैसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सदभाव, समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

खटीमा में हुए होली मिलन समारोह में शिरकत करते सीएम धामी

वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, रूद्रपुर मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, अमित कुमार पांडे, रमेश चंद्र जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, गम्भीर सिंह धामी, सतीश भट्ट सहित अनेक मौजूद रहे।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *