नमाजी की पिटाई का मामला: अटरिया मंदिर के प्रबंधक ने किया सरेंडर

Share News

सोमवार की रात पंतनगर थाने में पहुंचे थे अरविंद शर्मा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। खुले मैदान में नमाज पढ़ रहे नमाजी की पिटाई से चर्चा में आए अटरिया मंदिर प्रबंधक ने नाटकीय ढंग से सरेंडर कर दिया। सरेंडर से पहले अभियुक्त ने सरेंडर करने का वीडिया बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। उसने धर्म युद्ध के लिए लोगों से सहयोग मांगा। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।

दरअसल, 24 फरवरी की दोपहर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें अटरिया मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा मैदान में नमाज पढ़ रहे रेशमबाड़ी निवासी शाहिद को गालीगलौज कर पीट रहे थे। उनका आरोप था कि नमाजी को तीन बार मना किया था और नमाजी जानबूझकर मंदिर प्रांगण की भूमि पर नमाज पढ़ते हुए धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद खूब हंगामा हुआ था। शाहिद के पक्ष में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने सिडकुल चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रमजान में नमाजी की पिटाई का मामला गर्माने के बाद पुलिस ने अभियुक्त की तलाश में दबिश दी थी।

सोमवार की देर रात अभियुक्त अरविंद अपने समर्थकों के साथ अचानक पंतनगर कोतवाली पहुंच गए और सरेंडर कर दिया। इससे पहले अभियुक्त ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। 

एसओ नंदन सिंह रावत ने बताया कि अभियुक्त अरविंद के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सोमवार की रात अभियुक्त ने थाने में आकर सरेंडर कियाथा। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *