मृतक के वाहन से चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Share News

हल्द्वानी ब्यूरो _ सड़क दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।
जनपद नैनीताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। सड़क दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 3 मार्च 2026 को गोपाल सिंह बिष्ट निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि 28 फरवरी 2026 को उनके मृतक पुत्र के वाहन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक विवो मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर धारा 305 (B) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई। गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर 5 मार्च 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मौ0 उवेश उर्फ मुन्ना (26 वर्ष) निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा तथा मौ0 सैफ अली (29 वर्ष) निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 315 एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *