ऊंचापुल चौराहे पर अवैध बिल्डिंगों पर चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू

ऊंचापुल चौराहे पर अवैध बिल्डिंगों पर चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू हल्द्वानी ब्यूरो _ हल्द्वानी शहर में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। ऊंचापुल चौराहे के पास सड़क में आ रही दो बड़ी इमारतों को प्रशासन ने ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा की मौजूदगी में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम ने कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
                         हल्द्वानी शहर में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज ऊंचापुल चौराहे के पास सड़क में आ रही दो बड़ी इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। सुबह से ही प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि ये दोनों इमारतें सरकारी भूमि पर बनी हुई थीं और सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही थीं। प्रशासन द्वारा पहले ही भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जेसीबी मशीनों की मदद से दोनों भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों मकान काफी बड़े और बहुमंजिला होने के कारण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में समय लग रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई कई दिनों तक चल सकती है। ध्वस्तीकरण पूरा होने के बाद ऊंचापुल चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में लगने वाले जाम से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा समेत नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में जहां भी सड़क चौड़ीकरण में अतिक्रमण आ रहा है, वहां इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ऊंचापुल चौराहे पर अवैध बिल्डिंगों पर चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि हल्द्वानी में कई स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण को हटा लें, ताकि प्रशासन को सख्ती न करनी पड़े। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो प्रशासन को मजबूरन बलपूर्वक कार्रवाई करनी पड़ेगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement