रुद्रपुर में दो ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद

 

रामपुर में छिपाकर रखी थी चुराई बाइके

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बीते पांच मार्च को लोगों ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस नए तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उनसे गहन पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों महेंद्र सैनी पुत्र मुंशी लाल निवासी पैगम्बरपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, शाहिल पुत्र छोटे निवासी टांडा हरमतनगर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी की गई हैं तथा कुछ मोटरसाइकिलें जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के थाना बिलासपुर क्षेत्र में छिपाकर रखी गई हैं।

अभियुक्तों की निशानदेही पर  छह मार्च को पुलिस टीम ने रामपुर जिले के थाना बिलासपुर स्थित पैगम्बरपुर क्षेत्र में दबिश देकर तीन और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। कोतवाली रुद्रपुर में दोनों के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 35/106 बीएनएसएस के  तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. महेंद्र सैनी पुत्र मुंशी लाल निवासी पैगम्बरपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उ0प्र0)

 

2. शाहिल पुत्र छोटे निवासी टांडा हरमतनगर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उ0प्र0)

 

 

*बरामद मोटरसाइकिलें*

1. रजिस्ट्रेशन नम्बर UP21CJ4109, चेचिस नं० MBLHAW113LHKB4136, स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक/सिल्वर)

 

2. रजिस्ट्रेशन नम्बर UK06BC9807, चेचिस नं० MBLHAW120NHA44952, स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक)

 

3. रजिस्ट्रेशन नम्बर UK06Z3070, चेचिस नं० MBLHA10ASDHB87988

 

4. रजिस्ट्रेशन नम्बर UK06BB5974, एचएफ डीलक्स

 

 

 

*पुलिस टीम*

🔹 वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी कोतवाली रुद्रपुर

🔹 उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह कोतवाली रुद्रपुर

🔹 उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह कोतवाली रुद्रपुर

🔹 अपर उपनिरीक्षक अमित कुमार कोतवाली रुद्रपुर

🔹 कांस्टेबल प्रवीण रावत कोतवाली रुद्रपुर

🔹 कांस्टेबल हरीश बिष्ट कोतवाली रुद्रपुर

🔹 कांस्टेबल हिमांशु टम्टा कोतवाली रुद्रपुर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement