– चालक ने नहीं दी थी तहरीर, सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के मामले में कार्रवाई
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
किच्छा। रोडवेज बस चालक के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के मामले में थाना पुलभट्टा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी ट्रक चालक बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में इनके खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक अभियोग दर्ज नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक 5 अक्टूबर को पुलभट्टा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस चालक के साथ तीन लोगों ने मारपीट की। घटना के समय बस में अन्य यात्री भी सवार थे और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचना था। इसी वजह से बस चालक ने उस समय पुलिस को तहरीर नहीं दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलभट्टा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में सैफ खान (23) पुत्र बाबू खान निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा, सावेज खान (24) पुत्र सरवर खान निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा और रिजवान (27) पुत्र जमील बख्श निवासी वार्ड नंबर छह, नई सुनहरी, थाना किच्छा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। बस चालक की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में अलग से अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी




