फूलों की बारिश, लोकनृत्य और हजारों की भीड़…

– खटीमा में धामी के रोड शो से रंगोत्सव का आगाज

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो 

खटीमा।तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज हुआ। उत्सव के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मुख्य चौराहे से नवीन सब्जी मंडी तक भव्य रोड शो निकाला गया। रोड शो में केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

रोड शो में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और जुएल ओरम के साथ सांसद अजय भट्ट और अजय टम्टा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकले रोड शो का जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं और पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्यों ने बांधा समां

रोड शो के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। स्थानीय नागरिकों की बड़ी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रास्ते में उमड़े जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेशचंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दर्जा मंत्री रमेश सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, मोहनी पोखरिया समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement