UPSC में उत्तराखंड की बेटियों का जलवा: सीएम धामी ने शांभवी, प्रिया और सौम्या को किया सम्मानित

Share News

तीनों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाली प्रदेश की बेटियों से मुलाकात की। खटीमा के नगला तराई स्थित अपने निजी आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि को राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी: निवासी किच्छा,  प्रिया चौहान निवासी काशीपुर, सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल को सम्मानित किया।

सीएम धामी ने कहा, “इन बेटियों ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनकी सफलता राज्य के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।” मुख्यमंत्री ने तीनों बेटियों को शॉल, पुस्तक और उपहार भेंट कर उनके समर्पण और अनुशासन की सराहना की।

पर्वतारोही लता बिष्ट भी हुईं सम्मानित

मुख्यमंत्री ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी (DTDO) लता बिष्ट को भी विशेष रूप से सम्मानित किया। लता बिष्ट ने भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (नई दिल्ली) के नेतृत्व में माउंट चंद्रभागा-13 (6264 मीटर) और माउंट चंद्रभागा-14 (6074 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया था। टीम लीडर के रूप में उनकी इस साहसिक सफलता के लिए सीएम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

 

 

 


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *