उत्तराखंड: अवैध खनन पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन 

Share News

हरिद्वार और लक्सर में 14 स्टोन क्रेशर सीज, ₹10 करोड़ का जुर्माना

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, हरिद्वार/देहरादून। अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की टीम ने हरिद्वार और लक्सर क्षेत्र में छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशरों को सीज कर दिया है। इन क्रेशरों पर अवैध भंडारण और अनियमितताओं के चलते 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड (Fine) लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दरअसल, लक्सर और हरिद्वार क्षेत्र में लंबे समय से स्टोन क्रेशरों द्वारा अवैध खनन और अवैध भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। मुख्यमंत्री ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए निदेशालय को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। 17 मार्च को निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म राजपाल लेघा की अध्यक्षता में गठित विशेष प्रवर्तन दल ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान 14 स्टोन क्रेशरों में भारी अनियमितताएं पाई गईं। टीम की ओर मौके पर ही क्रेशरों की भूमि और स्टॉक की पैमाइश की गई। MMDR एक्ट 1957 की धारा 23(C) और उत्तराखंड खनिज नियमावली 2021 के तहत सभी 14 क्रेशरों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।

इन सभी इकाइयों का ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे इनका व्यापारिक लेनदेन पूरी तरह रुक गया है। प्रशासन ने लक्सर के फतवा, महतोली, मुजफ्फरपुर गुजरा, नेहन्दपुर और हरिद्वार के बाडीटीप क्षेत्र में कार्रवाई की गई है।

1 मै० हाईवे कन्स्ट्रक्शन एण्ड क्रेशर लक्सर

2 मै० सिंह स्टोन क्रेशर लक्सर

3 मै० किसान स्टोन क्रेशर लक्सर

4 मै० शुभ स्टोन क्रेशर लक्सर

5 मै० सूर्या स्टोन क्रेशर लक्सर

6 मै० तुलसी स्टोन क्रेशर लक्सर

7 मै० नेशनल एसोसिएट्स लक्सर

8 मै० लिमरा इन्डस्ट्रीज लक्सर

9 मै० दून स्टोन क्रेशर लक्सर

10 मै० गणपति स्टोन क्रेशर लक्सर

11 मै० वानिया स्टोन क्रेशर लक्सर

12 मै० माँ गंगा स्टोन क्रेशर हरिद्वार

13 मै० अलकनन्दा स्टोन क्रेशर हरिद्वार

14 मै० एस०एस० स्टोन क्रेशर हरिद्वार

 


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *