रुद्रपुर में नकली किताब मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित

गोदाम से पकड़ी गई थी 10 करोड़ रूपये की नकली किताब

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने रुद्रपुर क्षेत्र में पकड़ी गई करीब 10 करोड़ रुपये की NCERT नकली किताबों के मामले में 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह टीम एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के पर्यवेक्षण में काम करेगी SIT टीम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी सदर, रुद्रपुर प्रशांत कुमार को सौंपा गया है। इस टीम में कोतवाल, एसओजी प्रभारी सहित अनुभवी पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है।

दरअसल, 14 मार्च को रुद्रपुर के एक गोदाम से भारी मात्रा में NCERT की नकली किताबें और एक ट्रक बरामद किया गया था। पुलिस ने किताबोंको जब्त कर तीन लोगों के खिलाफ BNS और कॉपीराइट अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब SIT इस पूरे नेटवर्क की गहराई तक जाएगी और इसके पीछे छिपे मुख्य चेहरों का पर्दाफाश करेगी।

सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचेगी पुलिस

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में धोखाधड़ी और अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। SIT टीम को निर्देश दिए गए हैं कि इस पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचकर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये है नई गठित एसआईटी

➡️ क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार, (क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर)

➡️निरीक्षक मनोज रतूड़ी (प्रभारी निरीक्षक/विवेचक)

➡️ उ०नि० उमेश कुमार (प्रभारी एसओजी, रुद्रपुर)

➡️ उ०नि० चन्दन सिंह बिष्ट (कोतवाली रुद्रपुर)

➡️ उ०नि० प्रियांशु जोशी (कोतवाली रुद्रपुर)

➡️ का० 969 भूपेन्द्र आर्या (सर्विलांस सैल/एसओजी)

➡️ का० 48 प्रवीण कुमार (कोतवाली रुद्रपुर)

➡️ का० 1157 हरीश रावत (कोतवाली रुद्रपुर)

➡️का० 577 किशन सिंह (कोतवाली रुद्रपुर)

➡️ का० 1029 विजयपाल सिंह (कोतवाली रुद्रपुर)

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement