कपिलेश भोज को मिलेगा ‘उमेश डोभाल स्मृति सम्मान’

Share News

अल्मोड़ा में 24-25 मार्च को 33वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रूद्रपुर। सांस्कृतिक नगरी में 24 और 25 मार्च को 33वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा। पत्रकार स्व. उमेश डोभाल की स्मृति में होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला पंचायत सभागार में होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि में समारोह का आगाज 24 मार्च को सुबह 11:30 बजे गांधी पार्क से निकलने वाले भव्य सांस्कृतिक जुलूस के साथ होगा। दोपहर 2 बजे से ‘उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष’ विषय पर विशेषज्ञ अपना व्याख्यान देंगे। 25 मार्च को मुख्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

उमेश डोभाल स्मृति सम्मान सुप्रसिद्ध साहित्यकार कपिलेश भोज को उनकी साहित्यधर्मिता और प्रेरणादायक लेखन, राजेन्द्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान: “वृक्ष प्रेमी” के नाम से विख्यात किशन सिंह मलड़ा को पर्यावरण संवर्धन के लिए दिया जाएगा। गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान: प्रसिद्ध रंगकर्मी यमुना राम को उनके जनपक्षीय नाटकों और जनगीतों के लिए दिया जाएगा।

ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के युवा पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। विजेताओं को 11 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट किया जाएगा।

आयोजन समिति में शामिल डॉ. हयात सिंह रावत, प्रकाश पांडेय, डॉ. निर्मल जोशी सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने सामाजिक, सांस्कृतिक और पत्रकार संगठनों से इस गौरवशाली समारोह में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *