


बागेश्वर से जुड़े हैं नशा तस्करों के तार
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, काठगोदाम। उत्तराखंड एसटीएफ ने कुमाऊं मंडल में एक बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट और काठगोदाम पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 10 लाख रुपये मूल्य की अवैध चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
सटीएफ निरीक्षक पावन स्वरूप के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना कर स्थानीय पुलिस के साथ काठगोदाम क्षेत्र से दो संदिग्धों को पांच किलो 02 ग्राम चरस।के साथ। गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रवीण आर्य निवासी दमुआढुंगा और बलवंत सिंह निवासी पंचायत घर, हल्द्वानी और मूल बागेश्वर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहाड़ी जिलों, विशेषकर बागेश्वर से कम दामों पर चरस एकत्र करते थे और उसे मैदानी इलाकों जैसे नैनीताल और उधमसिंह नगर में युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचते थे।
एसटीएफ अब इस नेटवर्क के ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बागेश्वर में वे किसके संपर्क में थे और हल्द्वानी व रुद्रपुर के किन इलाकों में वे इस जहर की सप्लाई करने वाले थे।

