11 पुलिस उपाधीक्षकों के हुए तबादले

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 31वी वाहिनी पीएसी भेजे गए विमल रावत

न्यूज एंड नॉक डेस्क

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पुलिस मुख्यालय  ने राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनहित के मद्देनजर बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से 11 पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सूची के अनुसार तपेश कुमार चन्द को 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल, नीरज सेमवाल देहरादून से ऊधमसिंहनगर, सुमित पाण्डे नैनीताल से हरिद्वार, अस्मिता ममगाईं पीटीसी नरेन्द्रनगर से पौड़ी गढ़वाल, ओशिन जोशी सीआईडी सेक्टर, देहरादून से हरिद्वार, विमल प्रसाद चम्पावत से नैनीताल, विमल रावत ऊधमसिंहनगर से 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर, नताशा सिंह हरिद्वार सीआईडी सेक्टर से देहरादून, निहारिका सेमवाल पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत, तुषार वोहरा पौड़ी गढ़वाल से देहरादून, अखिलेश कुमार पीटीसी से नरेन्द्रनगर भेजे गए है।

आदेश के मुताबिक, सभी संबंधित उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानांतरित किए गए पुलिस उपाधीक्षकों को उनकी नवीन तैनाती के लिए तत्काल कार्यमुक्त करें।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement