38 लाख की हेरोइन के साथ बरेली का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Share News

एसटीएफ कुमाऊं और पुलभट्टा पुलिस का संयुक्त एक्शन

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

किच्छा। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट और थाना पुलभट्टा पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी एक शातिर अपराधी को 129 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दबोचा है। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 38 लाख रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने पुलभट्टा क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर  महेश मौर्य पुत्र रोशन लाल, निवासी ग्राम चौनडेरा, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हीरोइन के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पकड़ा गया आरोपी एक आदतन और शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के विभिन्न थानों में पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न जैसी संगीन धाराओं में पहले से ही 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह बरेली के कुछ स्थानीय ड्रग तस्करों के संपर्क में था। वह वहां से कम दामों में हेरोइन खरीदकर लाता था और ऊंचे दामों पर कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में सप्लाई करता था। एसटीएफ अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज (यानी वह किससे माल लेता था और यहाँ किसे बेचता था) को खंगालने में जुट गई है, ताकि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

संयुक्त टीम में एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स टीम के निरीक्षक पावन स्वरुप, एसआई विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद और थाना पुलभट्टा पुलिस से एसओ प्रदीप मिश्रा, एसआई दिनेश चंद्र भट्ट व आरक्षी गजेंद्र सिंह शामिल रहे। आरोपी के पास से हीरोइन के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *